मुजफ्फरपुर में चलती स्कॉर्पियो हाईवे पर धू-धू कर जली, ड्राइवर की सूझबूझ से बची तीन लोगों की जान
हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पल में धुआं आग की लपटों में बदल गया। खतरा भांपते ही चालक ने बिना देर किए गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। चालक समेत तीनों सवार बाहर निकले ही थे कि स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। मंगलवार को एनएच-28 पर हुई इस घटना में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति से कांटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी के अगले हिस्से यानी बोनट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। चालक की नजर जैसे ही धुएं पर पड़ी, उसने तत्काल खतरे को भांप लिया।
चालक ने बिना समय गंवाए स्कॉर्पियो को सड़क किनारे रोक दिया। गाड़ी रुकते ही चालक समेत उसमें सवार तीनों लोग तुरंत बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही क्षण बाद वाहन में तेज आग लग गई। देखते ही देखते पूरी स्कार्पियो आग की ऊंची लपटों से घिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि यदि चालक ने समय रहते गाड़ी नहीं रोकी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक की तत्परता के कारण तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्कार्पियो में आग लगने के बाद एनएच-28 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीर और स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। आग की लपटों के कारण कुछ समय तक हाईवे पर परिचालन पूरी तरह बाधित रहा।
कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि एनएच-28 पर स्कार्पियो में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण बोनट से धुआं निकलने और इसके बाद आग लगने की बात सामने आई है। घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन
नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग
भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी