टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर को, 25K रेस के लिए पंजीकरण रिकॉर्ड 14 घंटे में बंद
दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। प्रोकैम इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस दौड़ की शुरुआत ऐतिहासिक रेड रोड से होगी। आयोजन में अब केवल 30 दिन शेष हैं।
इस बार 25K श्रेणी के लिए पंजीकरण महज 14 घंटे में बंद हो गया, जबकि ओपन 10K, आनंद रन, सीनियर सिटिजन रन और दिव्यांग प्रतिभागियों की श्रेणी को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
आयोजन के तहत 25K दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष ‘मेडल ऑफ स्टील’ का अनावरण किया गया। टाटा स्टील की ओर से तैयार यह पदक धावकों के साहस, मेहनत, दृढ़ संकल्प और सहनशक्ति का सम्मान करेगा। अन्य श्रेणियों के लिए भी पदकों का अनावरण किया गया।
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा राम ने कहा कि यह आयोजन लोगों को फिटनेस अपनाने और अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं, राज्य मंत्री अशोक डिंडा ने आयोजन की सराहना करते हुए स्वयं भी दौड़ में हिस्सा लेने की इच्छा जताई।
इस वर्ष जापानी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ASICS स्पोर्ट्स गुड्स पार्टनर बना है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ के संचालन में सहयोग करेगा। आयोजकों के अनुसार, करीब 1,500 वरिष्ठ नागरिक इस बार दौड़ में शामिल होंगे।
आयोजन में पहली बार दौड़ने वालों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की गई है। साथ ही ‘रन इन कॉस्ट्यूम’ प्रतियोगिता के तहत व्यक्तिगत और समूह श्रेणियों में विजेताओं को 30 हजार से 60 हजार रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रोकैम इंटरनेशनल के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि इस बार कोलकाता पुलिस के सहयोग से नया रूट तैयार किया गया है। आयोजन का लक्ष्य 25 किलोमीटर दौड़ में विश्वस्तरीय प्रदर्शन और रिकॉर्ड कायम करना है।

केनरा रोबेको ने झारखंड में निवेशक जागरूकता अभियान का किया विस्तार, जमशेदपुर पहुंची ‘निवेश बस यात्रा’
15 दिसंबर से महंगे या सस्ते होंगे कार-बाइक इंश्योरेंस? रिन्यू कराने से पहले जान लें ये 5 अहम नियम
फॉर्च्यून सोयाबीन ऑयल ने छठ पर्व पर शुरू किया विशेष अभियान, बिहार के 7 शहरों के 20 प्रमुख घाटों पर करेगी व्यापक ब्रांडिंग
केनरा रोबेको ने ‘निवेश बस यात्रा’ के जरिए झारखंड में शुरू किया निवेशक जागरूकता अभियान
अल्ट्रावायलेट ने रांची में अपना पहला ‘यूवी स्पेस स्टेशन’ खोलकर रिटेल विस्तार में तेजी लाई
कैनरा रोबेको ने म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोकारो में पहुंचाई ‘निवेश बस यात्रा’