दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण
भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को मिशन-3000 एमटी के तहत बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार में पुलों के पुनरुद्धार, सुदृढ़ीकरण, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण का काम तेज कर दिया है। इसके तहत अब तक करीब 4500 करोड़ रुपये के पुल संबंधी कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन कार्यों का उद्देश्य पुलों को 25 टन एक्सल लोडिंग के अनुरूप सक्षम बनाना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, मौजूदा मेगा और मेजर पुलों के स्टील गर्डरों को 25T-2008 लोडिंग के अनुरूप नए स्टील गर्डरों से बदलने तथा सब-स्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 41 पुलों को मंजूरी दी गई है। वहीं, स्टील गर्डरों को बैलास्टेड डेक कम्पोजिट गर्डरों में बदलने के लिए 38 पुलों का चयन किया गया है।
इसी तरह 12.2 मीटर तक के स्पैन वाले मौजूदा स्टील गर्डरों को बैलास्टेड डेक पीएससी स्लैब से बदलने की योजना है। रेलवे बोर्ड के इंडियन रेलवे ब्रिज मैनुअल-2024 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सब-स्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 137 पुलों को मंजूरी दी गई है।
रूपनारायण नदी पर तीन पुलों का होगा पुनर्निर्माण
मौजूदा मेगा और मेजर पुलों को डायवर्टेड एलाइनमेंट पर नए पुल के रूप में पुनर्निर्मित करने के लिए 20 पुल चिन्हित किए गए हैं। इनमें हावड़ा-खड़गपुर रेलखंड में रूपनारायण नदी पर स्थित ब्रिज संख्या 57 डाउन, मिड और अप भी शामिल हैं। ये दक्षिण पूर्व रेलवे के सबसे लंबे मेगा पुलों में गिने जाते हैं। इसके अलावा करीब 1550 माइनर पुलों और चार सुरंगों के पुनर्वास, सुदृढ़ीकरण और पुनर्निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। रेलवे के ब्रिज ऑर्गनाइजेशन ने पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए साइड पाथवे और मैन रिफ्यूज की संख्या बढ़ाने का काम भी शुरू किया है। अब तक दक्षिण पूर्व रेलवे के 199 पुलों पर साइड पाथवे उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि 35 पुलों पर काम जारी है। रेलवे का मानना है कि इन कार्यों से पुलों की सुरक्षा और क्षमता बढ़ने के साथ माल ढुलाई की गति और क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट सहेली के तहत श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता अभियान
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
जमशेदपुर पोटका में श्री गणेश पूजा उत्सव में विधायक संजीव सरदार दो दर्जन पूजा पंडाल व आयोजन में आयोजनों में हुए शामिल
प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनने के लिए किया प्रेरित
‘शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक’ महिला सशक्तिकरण पर जोर