3000 करोड़ के हवाला का पटना कनेक्शन:कार से मिले 30 लाख कैश, हिरासत में गुजरात के 3 कारोबारी; कोलकाता से बाय रोड p आए
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से 30 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं। मामला हवाला कारोबार से जुड़ रहा है।
मौके से गाड़ी पर सवार गुजरात के तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। जिनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधा भाई के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान गाड़ी से बड़ी रकम बरामद हुई। पूछताछ में तीनों कारोबारी कैश को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।
इसके बाद पुलिस ने कैश और गाड़ी को जब्त कर लिया। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में कारोबारियों ने बताया कि वे गुजरात से करीब 3 करोड़ रुपए कैश लेकर कोलकाता पहुंचे थे। वहां किसी व्यक्ति को रकम की डिलीवरी देने के बाद सड़क मार्ग से पटना आए। यहां 30 लाख रुपए पहुंचानी थी।
तीनों की निशानदेही पर बलभद्र आरण्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में भी तलाशी ली गई। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम का संबंध हवाला कारोबार से हो सकता है। पूछताछ में करीब 3000 करोड़ रुपए के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह बरामद रकम किसकी है और इसका डिलीवरी नेटवर्क कहां तक फैला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी है। इनकम टैक्स की टीम भी अपने स्तर से जांच में जुट गई है। कारोबारियों की निशानदेही पर आगे भी छापेमारी की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद पटना में अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। एजेंसियां पैसे के मुख्य स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर फिर लगा भीषण जाम
मुजफ्फरपुर में NH-27 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ढही शटरिंग, रात होने से टला बड़ा हादसा
बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात: अब सिर्फ 3 घंटे में तय होगी 282 किलोमीटर की दूरी, जानें पूरी डिटेल
पटना में पानी का छींटा पड़ने पर ‘खूनी खेल’, चाकूबाजी में पिता की मौत, बेटा घायल
461 करोड़ रुपये की सौगात: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्राट चौधरी ने दी बड़ी राहत
भागलपुर स्टेशन पर 7200 वर्ग फीट में बनेगा होल्डिंग एरिया, 14 करोड़ की लागत से निर्माण, RLDA और सीनियर DCM ने नापी जमीन