एलबीएसएम कॉलेज में भारतेंदु साहित्य उत्सव संपन्न
एलबीएसएम कॉलेज के बहुउद्देश्यीय सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड एवं साहित्य कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भारतेंदु साहित्य उत्सव आयोजित हुआ। बीज वक्ता डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हिंदी साहित्य को नई दिशा देते हुए राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सुधार को स्वर दिया।
कार्यक्रम में भारतेंदु साहित्य पर परिचर्चा, पुस्तक लोकार्पण और काव्य पाठ हुआ। ‘कानन दीप’, ‘स्वयं की तलाश’, ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’, ‘नीम तले बुझती लौ’ और ‘झारखंडक कथा परिवेश’ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’, डॉ. राजश्री जयंती और डॉ. विजय शंकर को ‘भारतेंदु साहित्य रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। समापन सत्र में रांची, आरा, देवघर, पलामू, धनबाद व जमशेदपुर के करीब 40 कवियों ने काव्य पाठ किया।

उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
Gulmohur StartUp Studio की अनूठी पहल: ‘कचरे से कारीगरी’ कर छात्रों ने बनाए 100 से अधिक उपहार
मारपीट के 24 घंटे के अंदर घूसकांड में BDO गिरफ्तार, ले रहे थे 75 हजार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘पॉर्न ऐप’ का झांसा देकर साइबर धोखाधड़ी
सीएसआईआर-एनएमएल में छात्रों ने अनुसंधान से लेकर प्रौद्योगिकी विकास तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली