राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, स्लम की बेटियों के लिए होगा कन्या पूजन
रक्षाबंधन के अवसर पर रचनात्मकता को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (RACNSU) की ओर से नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 250 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। राखियों की बिक्री से प्राप्त पूरी राशि का उपयोग स्लम क्षेत्रों की बेटियों के लिए कन्या पूजन के आयोजन में किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से छात्रों की रचनात्मकता को समाज सेवा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलसचिव नागेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों के तैयार की गई राखियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता और सामाजिक संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह पहल केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रोंके रंग-बिरंगे धागों, मोतियों, सजावटी सामग्रियों सहित विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और त्योहार की खुशी को सामाजिक सेवा से जोड़ने का संदेश दिया।
रोटरैक्ट क्लब की यह पहल ‘Fellowship Through Service’ यानी सेवा के माध्यम से बंधुत्व की भावना को सार्थक करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों, फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि छोटी-छोटी रचनात्मक पहलें जब सामाजिक उद्देश्य से जुड़ती हैं तो उनका प्रभाव व्यापक हो सकता है।

एफटीएस ने किया सेल का आयोजन, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा उत्साह
डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नशा मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता
टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन