3D कर्व्ड डिस्प्ले और 7.99mm की पतली बॉडी, Vivo T5 5G की लॉन्चिंग जल्द
Vivo भारत में अपनी T-Series का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन फोन के प्रमुख फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। यह मॉडल Vivo T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G के बाद T-Series में शामिल होगा।
Vivo T5 5G को GenAI-ready NPU के साथ लाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इससे स्मार्टफोन की AI क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और AI से जुड़े काम पहले की तुलना में तेजी से किए जा सकेंगे। कंपनी ने फोन की फास्ट AI परफॉर्मेंस को भी प्रमुखता से टीज किया है।
फोन का डिस्प्ले भी इसकी बड़ी खासियत हो सकता है। Vivo के अनुसार, 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के सेगमेंट में T5 5G सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 7.99mm का Ultra-Slim फ्रेम दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी कीमत 50 हजार रुपये से नीचे रखी जा सकती है।
फिलहाल Vivo ने फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लॉन्च डेट को लेकर भी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
दूसरी ओर, Vivo ने हाल ही में T5 Pro 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 41,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय यह 29,999 रुपये में आया था।
8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत बढ़कर 69,999 रुपये हो गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद T5 Pro 5G अब मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में मुकाबला करता नजर आता है।

भारत में आज लॉन्च होगा Vivo V80, दमदार 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरे पर टिकी सबकी निगाहें
आज भारत में लॉन्च होंगे 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी वाले दो नए फोन, 100W चार्जिंग भी खासियत
Vivo Y600i सीरीज की लॉन्चिंग जल्द! Y600i और Y600i AI ने दी एंट्री की दस्तक
नथिंग ने पेश किया फोन 4बी सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
भारतीय कॉरपोरेट जगत में डिजिटल क्रांति एआई, क्लाउड और कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स से भारत में कंप्लायंस का नया दौर शुरू
शाओमी इंडिया ने लॉन्च किया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी सत्रह टी, लाइका कैमरों और आधुनिक विजन केयर तकनीक से है लैस