JPSC-JSSC Protest: सदर अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों को आज मिलेगी छुट्टी
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान घायल हुए स्टूडेंट्स का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन छात्र नेता देवेंद्र महतो समेत सभी स्टूडेंट्स को आज डिस्चार्ज करने की तैयारी कर रहा है। अस्पताल में इलाजरत सभी छात्रों की हालत अब बेहतर बताई जा रही है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति, मनीष कुमार सिंह और छात्रा उम्मे हबीबा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें उम्मे हबीबा को पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने सोमवार देर रात सभी स्टूडेंट्स से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी स्टूडेंट्स की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

झारखंड में DGP नियुक्ति नियम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
रांची में 1.86 लाख पेंशन लाभुकों के खाते में पहुंची सितंबर की राशि
झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
झारखंडः सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी सहित 4 युवाओं की मौत