50 लाख दो, वरना…’ मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई रंगदारी, FIR दर्ज
राज्य के पर्यटन विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पुत्र कृष्ण मुरारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश बताते हुए यह रंगदारी मांगी गई है। मंत्री के पुत्र ने मामले की सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
थाना को दिए आवेदन में कृष्ण मुरारी ने कहा है कि 24 जुलाई को रात करीब सवा दस बजे मोबाइल नंबर 8476841620 से मेसेज आया। इसमें 50 लाख के रंगदारी की मांग की गई।
कहा गया कि खुद को मुंबई के लारेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए राशि देने को कहा गया। मैसेज में उसने कहा कि अधिक प्रेम से नहीं समझाने का। दो या तीन दिन में 50 लाख चाहिए। नहीं मिला तो समझ जाना। जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया है उसमें बिश्नोई की तस्वीर है। मंत्री के पुत्र ने कहा कि पूर्व में भी उससे रंगदारी की मांग की गई है। विदित हो कि भाजपा के एक नेता रंजीत सहनी से भी इसी तरह एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मधुबनी के बिस्फी के पूर्व विधायक से भी रंगदारी की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग
भागलपुर विश्वविद्यालय के क्लर्क ने गलत तरीके से बढ़वाया वेतन, अब जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी सैलरी
कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठेश्वर महादेव का हुआ जलाभिषेक
गया जी नगर के पूर्व बीडीओ की संदिग्ध मौत, फरवरी में 50 हजार घूस लेते हुए थे ट्रैप
पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित
साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव