ब्रजवंदना फाउंडेशन जनसेवा में सक्रिय, कौशल विकास संस्थान होगा स्थापित
भारत सरकार एवं झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त सामाजिक संस्था ब्रजवंदना फाउंडेशन वर्ष 2014 से जनहित, मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी भास्कर कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर, कोलकाता और पुरुलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तथा जनहित के विभिन्न कार्यों में लगातार योगदान दे रही है। इसके तहत समय-समय पर निःशुल्क भोजन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, शिक्षा सहायता एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला है।
फाउंडेशन ने बताया कि उसके महत्वाकांक्षी प्रकल्प बीकेएस स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का पंजीकरण झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी (JSDMS) में हो चुका है। प्रस्तावित संस्थान के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्था के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी भास्कर कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी जनहित, सामाजिक न्याय और मानव कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

NEET पेपर लीक आंदोलन के बीच गया जंक्शन पर सुरक्षा बलों की बड़ी चौकसी
केएसएमएस में शिक्षकों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला आयोजित
दानापुर में ट्रेनों में चोरी गिरोह का पर्दाफाश:3 बदमाश और दुकानदार गिरफ्तार, 3.9 लाख कैश, सोने-चांदी के गहने सहित कई चीजें बरामद
पटना हाईकोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जयपुर से पकड़ा गया आरोपी
जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील प्रक्रिया पर सिंहभूम चैम्बर का सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए महत्वपूर्ण कानूनी पहलू
आंध्र प्रदेश पुलिस-एसटीएफ ने पटना में मारा छापा, दो गिरफ्तार