झारखंड में 10 अप्रैल से बढ़ेगी गर्मी
झारखंड में पिछले कुछ दिनों चली आंधी, मेघ गर्जन और बारिश के बाद लोगों को अप्रैल महीने में राहत मिली. लेकिन अब ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10 अप्रैल से राज्य में मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क हो जाएगा. इसके साथ ही तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है.
गुरुवार को राजधानी रांची में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 0.2 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ेगा. 10 अप्रैल को अधिकतम तापमन 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमन 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमन 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमन 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
राज्य में तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि बोकारो में 4.3 डिग्री की रही, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, मेदिनीनगर में 34.4 डिग्री और जमशेदपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक गर्म जिला सरायकेला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 32.2 मिमी बारिश गोड्रा में हुई.

झारखंड में गुरुवार को बदलेगा मौसम
रांची समेत झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बदलेगा मौसम
देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने मौसम का अलर्ट जारी किया
अगले 24 घंटे बेहद अहम, झारखंड और बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट
झारखंड में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने किया सतर्क
झारखंड के कई ज़िलों में अगस्त की शुरुआत से ही रुक-रुक कर बारिश