ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोनल ऑफिस ने राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़े बहुचर्चित गबन मामले में पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में विभाग के क्लर्क सह कैशियर संतोष कुमार, उनकी पत्नी ललिता सिन्हा और एक शेल कंपनी मे. रॉकड्रिल कन्स्ट्रक्शन (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को आरोपी बनाया गया है। यह पूरा मामला विभाग के रांची स्थित स्वर्णरेखा हेड वर्क्स डिवीजन में सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग और गबन से जुड़ा है। Also Read – DWSD घोटाला: 22 करोड़ से ज्यादा गबन, ईडी ने दायर की चार्जशीट एजेंसी ने अपनी जांच झारखंड पुलिस की एफआईआर और चार्जशीट के आधार पर शुरू की थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ घोटाले का दायरा और बड़ा होता गया। जांच में खुलासा हुआ कैशियर-सह-अपर डिवीजन क्लर्क के पद पर कार्यरत संतोष कुमार अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी खजाने से करीब 22.86 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की। चार्जशीट में बताया गया कि शुरुआती पुलिस जांच में गबन की राशि कम आंकी गई थी, लेकिन विस्तृत पड़ताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। फर्जी नाम पर अकाउंट बनाकर बड़े पैमाने पर फंड का अवैध ट्रांसफर किया गया। Also Read – हजारीबाग ‘निर्भया’ मामले के विरोध में भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया ईडी ने चार्जशीट में बताया है कि अवैध कमाई को वैध दिखाने के लिए अलग-अलग माध्यमों से निवेश किया गया। मुख्य आरोपी संतोष कुमार ने रांची के रातू इलाके में 6.81 डिसमिल जमीन बहन के नाम पर खरीदी। इसके अलावा उसने पत्नी के नाम पर टोयोटा इनोवा क्रिस्टा गाड़ी की बुकिंग कराई। जांच में 1.78 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण, 25 से ज्यादा म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश और कई फिक्स्ड डिपॉजिट का भी पता चला है। इस मामले में ईडी ने 26 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जहां से 55.08 लाख रुपये की अघोषित नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे। इससे पहले, एजेंसी इस मामले में आरोपियों की करीब 2.18 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कौन हैं आर्यन केल्विन? झारखंड के धनबाद से निकलकर सोशल मीडिया पर ‘एल्गोरिदम किंग’ बनने वाले अमन पंडित की पूरी कहानी
झारखंड में शिक्षा क्रांति की ओर बड़ा कदम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक हजार बयालीस नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार पर जोर
देवघर जिला प्रशासन की अनोखी पहल विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में भीड़भाड़ वाले रास्तों के लिए पहली बार तैनात होंगी ‘टोटो’ एम्बुलेंस
सीबीएसई निविदा विसंगतियों को उजागर करने वाले रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया सरकारी टेंडर ट्रैकिंग पोर्टल ‘सार्थक सिद्धांत डॉट कॉम’
झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस एग्ज़ाम अब 26 जुलाई को होगा