LPG सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त से पहले करा लें e-KYC; नहीं तो बढ़ सकता है खर्च
घरेलू LPG कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए e-KYC को लेकर अहम अपडेट है। जिन लोगों ने अभी तक बायोमेट्रिक e-KYC नहीं कराई है, उन्हें 23 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। गैस कंपनियां और आपूर्ति विभाग लंबित सत्यापन को जल्द से जल्द पूरा कराने में लगे हैं।
समय पर e-KYC नहीं होने पर LPG सब्सिडी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है और कनेक्शन से जुड़ी कुछ सुविधाएं भी अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, e-KYC नहीं कराने पर गैस कनेक्शन तत्काल रद्द नहीं किया जाएगा।
केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान के लिए e-KYC को जरूरी किया गया है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि सब्सिडी का लाभ वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं को ही मिले।
पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में अभी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का e-KYC बाकी है। ऐसे में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि, उपभोक्ता घर बैठे भी यह काम पूरा कर सकते हैं।
इसके लिए Google Play Store से Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इंडेन ग्राहक IndianOil ONE, भारत गैस ग्राहक Hello BPCL और HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए Re-eKYC विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद फेस स्कैन के जरिए पहचान सत्यापित करनी होगी।
अगर मोबाइल से e-KYC करना संभव नहीं है, तो नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। इसके लिए आधार कार्ड, गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। सिलेंडर डिलीवरी के दौरान डिलीवरी एजेंट की POS मशीन से फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन कराकर भी e-KYC की जा सकती है।गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आखिरी समय तक इंतजार न करें और 23 अगस्त से पहले अपना e-KYC सत्यापन पूरा करा लें।

JPSC JSSC विवाद में सरकार और छात्रों के बीच फिर होगी बैठक
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, उफान पर खरकई और सुवर्णरेखा; प्रशासन अलर्ट
JPSC और JSSC को लेकर छात्रों का आक्रोश
हजारीबाग में होमगार्ड बहाली में पैसों का खेल! मोबाइल से मिली अभ्यर्थियों की लिस्ट, जवान पर कार्रवाई तय
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी
मैट्रिक-इंटर विशेष परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, अगले महीने आएगा परिणाम