झारखंड के तापमान में 2 दिन तक जारी रहेगी गिरावट
झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से देश के कई राज्यों के साथ झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मौसम विभाग ने दिये हैं.मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि बुधवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो जायेगा. इस दौरान ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी झेलनी पड़ेगी. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ की वजह से हवाओं में ठंडक होगी और ठंडी हवाओं का असर मौसम पर देखा जायेगा.

झारखण्ड के 10 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
भीषण शीतलहर के कारण झारखंड के स्कूल ८ जनवरी तक बंद
शीतलहर बरपाएगी कहर, इन 11 जिलों में 17 नवंबर तक ‘येलो अलर्ट’
झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मोंथा तूफान की एंट्री
चक्रवात का असर, 31 अक्टूबर तक इन जिलों में बारिश के आसार