झारखण्ड में कहीं हीट वेब तो कहीं बारिश की संभावना
झारखंड में गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. तो कई इलाकों में हीट वेब चलने की आशंका जताई है. विभाग के अनुसार, 11 मई को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा 14, 15 और 16 मई को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. कई वाहन क्षतिग्रस्त इन जिलों में चलेगा हीट वेब मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट वेब चलने की संभावना जताई है. 14, 15 और 16 मई को गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट वेब चलने की संभावना जताई है. दो से चार डिग्री तापमान में हो सकती है वृद्धि राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य का सबसे अधिक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया है.

झारखंड में शिक्षा को बढ़ावा, 765 स्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड करने की मंजूरी
झारखंड IMD ने बारिश और तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया
झारखंड में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी
झारखंड के छह ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई
झारखंड राज्यसभा चुनाव दो सीटों के लिए मतदान जारी, क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच एनडीए और इंडिया ब्लॉक में कड़ा मुकाबला
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात