विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली एवं पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा- पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उन सभी लोगों के परिवारों के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है। इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय जरूर मिलना चाहिए।
सचिन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। प्रभावित परिवार अकल्पनीय पीड़ा से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया इस अंधकारमय घड़ी में उनके साथ खड़ी है। हम जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं और न्याय के लिए प्रार्थना करते हैं।
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, पहलगाम में कायरतापूर्ण हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आइए हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों और पीड़ित परिवारों के लिए शक्ति और न्याय की प्रार्थना करें।

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का 13 सितंबर से आगाज, जानें कहां होगा लाइव प्रसारण
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 11-1 से हराया
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले युवा खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे
कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
अर्जुन तेंदुलकर ने करियर को लेकर लिया बड़ा फैसला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में चीन के साथ मैच 2-2 से ड्रॉ