झारखंड में 21 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी
झारखंड में 21 अप्रैल तक आंधी-तूफान, गरज व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. 17 अप्रैल को भी राज्य के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. बारिश के दौरान गरज और वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों में राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. साहिबगंज जिले में भी हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. ये जिले होंगे प्रभावित पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा को छोड़कर शेष सभी भागों में अगले दो से तीन घंटों में बारिश के आसार हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है. पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल पिछले 24 घंटों में झारखंड में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान और बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश खूंटी में 42 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच के लिए समिति को तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत
SIR 2026: वोटर लिस्ट अपडेट करना हुआ आसान, नाम जुड़वाने और सुधार के लिए कब लगेगा कैंप
रांची में बनेगा झारखंड मेडिकल सिटी
झारखंड परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन का 13वां दिन, छह लोग भूख हड़ताल पर
बाबा मंदिर क्षेत्र में मिलावटखोरों पर कार्रवाई, 42.5 किलो संदिग्ध पेड़ा कराया गया नष्ट
झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश