पीएम नरेन्द्र मोदी ने कपूर परिवार का आमंत्रण किया स्वीकार
राज कपूर के परिवार ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। कपूर परिवार ने उन्हें राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में बुलाया। राज कपूर फिल्म फेस्टिवल अभिनेता राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज कपूर के परिवार में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा और परिवार के अन्य सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात करके पीएम मोदी को 100वें जन्मदिन पर राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में आयोजित किया। परिवार के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि इसमें पीएम मोदी जरूर आएंगे। पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन 14 दिसंबर को फिल्म निर्माता-अभिनेता की 100वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह महोत्सव राज कपूर के सिनेमा को समर्पित होगा।

आलिया-रणबीर की पहल से बदलेगी 20 स्कूलों की तस्वीर
फिल्म ‘प्रताप’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
दिशा सालियान मामले में सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दिया जवाब
फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया
‘हुंकार: द रोर’ का ट्रेलर रिलीज हुआ