झारखंड में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम केंद्र ने झारखंड में मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 18 फरवरी से बादल छाया रहेगा और 22 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. बारिश और मेघ गर्जन की संभावना मौसम केंद्र के अनुसार, 19 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. जबकि 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. तापमान में बदलाव रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. सरायकेला जिला सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, सरकार ने जारी किया आदेश
बैद्यनाथ धाम में दर्शन के बाद स्टेशन जा रहे दो कांवरिए सड़क हादसे में घायल, कार ने मारी टक्कर
JPSC-JSSC विवाद पर बोले हेमंत सोरेन, छात्रों की हर चिंता पर सरकार की नजर
रांची समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका
LPG e-KYC की डेडलाइन नजदीक, नहीं कराया तो प्रभावित हो सकती है गैस सेवा; घर बैठे ऐसे करें KYC
झारखंड के इंटर पास छात्रों को केंद्र सरकार देगी छात्रवृत्ति