झारखंड में बदला मौसम 1 जून तक होगी बारिश
भारत में मॉनसून की दस्तक के साथ झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्यवासियों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. इन दिनों रांची में सुबह धूप निकलती है, लेकिन दोपहर के बाद गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने लगती है. 28 मई को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई से 1 जून तक झारखंड में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू