टाटा के कल्चर को रखें बरकरार : डीपी नांबियार
टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ ) डी. पी. नांबियार का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से नांबियार, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण महामंत्री आरके सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नये सी एच आर ओ आर्मी और आईटी सेक्टर में सेवा दिये है जिसका लाभ यूनियन एवं टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा। नांबियार ने अपने संबोधन में कहा कि 31 साल हो गये टाटा ग्रुप से जुड़े रहते। मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फिल्ड में हो उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वो अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एच आर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां कि यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है। हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं।
यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं। ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है। सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिले तारीफ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया
अब WhatsApp से करें बिजली-गैस समेत 30 तरह के बिलों का भुगतान, ऐसे करें पेमेंट
टाटा स्टील गम्हरिया में बोनस समझौता संपन्न, 672 कर्मचारियों को मिलेगा 4.71 करोड़ रुपये