झारखंड के चतरा में टीएसपीसी के दो गुटों में हुई फायरिंग, दो की मौत और दो घायल
चतरा जिले के सुदूरवर्ती कुंदा थाना क्षेत्र स्थित गेंदरा गांव में रविवार की आधी रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किया है।
एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दो गुटों में हुई वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए दो उग्रवादियों में से एक की पहचान टीएसपीसी संगठन के सब जोनल कमांडर देवेंद्र गंझू के रूप में हुई है। उस पर चतरा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू के कई थानों में 30 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे की शिनाख्त चुरामन गंझू के रूप में हुई है। गंभीर घायलों में श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल गंझू शामिल है। दोनों को प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि कुंदा निवासी श्याम भोक्ता पर भी नक्सली वारदात में संलिप्तता को लेकर कई मामले दर्ज हैं।
एसपी के अनुसार देवेंद्र गंझु और चुरामन अपने कुछ साथियों के साथ श्याम भोक्ता के घर पहुंचा। इस दौरान किसी आपसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में देवेंद्र और चुरामन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल भोक्ता और उसका साला गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लेवी के बंटवारे और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए झारखंड में तीन नए कॉरिडोर की पहचान
झारखंड के कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत, हर कैंपस में स्थापित होगा हेल्थ सेंटर
विस्थापितों के आंदोलन से बीएसएल (BSL) का कामकाज प्रभावित, हाईकोर्ट की प्रशासन को दो-टूक चेतावनी
रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
झारखंड की आदिवासी महिला फूल कुमारी की सफलता 100 चूजों से शुरू किया कारोबार, अब सालाना 2.23 लाख रुपये की शुद्ध कमाई