IMD ने झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने का अनुमान लगाया है। मौसम एजेंसी ने दिन के दौरान कोंकण और गोवा में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के हालात रहने का अनुमान लगाया है। IMD ने बताया कि आज दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं।

झारखंड BJP 15 से 20 मई तक किसानों के मुद्दों पर राज्य में धरना देगी
झारखंड को 5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई
झारखंड के मौसम में बदलाव, आज कई जिलों में बारिश-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
झारखंड में हाथियों का आतंक दो अलग-अलग जिलों में हाथियों ने दो ग्रामीणों को कुचला
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का तृणमूल कांग्रेस पर तंज कहा ममता सरकार का समय समाप्त
झारखंड में दुखद घटना पांच साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला