सरकार स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में 25,000 नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है
राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है. सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर करीब 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की घोषणा कर सकती है. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है.
सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सभी विभागों से रिक्त पदों का अद्यतन ब्योरा मांगा गया है. विभागों को खाली पदों की नवीनतम स्थिति देने को कहा गया है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में कोई देरी नहीं हो. सरकार का उद्देश्य विभिन्न विभागों में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से भरना है. इसके लिए विभागवार रिक्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है. रिक्तियों का सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित नियुक्ति एजेंसियों को अधियाचना भेजी जायेगी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके सेविज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.
सरकारी स्तर पर चल रही इस कवायद का उद्देश्य केवल रिक्त पदों को भरना ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाना और आमलोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना भी है. शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, तकनीकी सेवाओं और अन्य विभागों में बड़ी संख्या में पद लंबे समय से खाली हैं. इन पदों पर नियुक्ति होने से एक ओर विभागों में मानव संसाधन की कमी दूर होगी.

रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना
नवीन जिंदल ग्रुप झारखंड में करेगा ₹70,000 करोड़ से अधिक का बड़ा निवेश स्टील, न्यूक्लियर और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर फोकस
MoU से झारखंड में उद्योगों को बढ़ावा
जिले में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत
कई जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट