रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले कई दिनों तक बादल छाये रहेंगे, अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राजधानी रांची में 14 से 17 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
पिछले 24 घंटे में पाथरगामा (गोड्डा) में सर्वाधिक 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया. संताल और कोल्हान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रह सकती है.
मौसम केंद्र ने 13 और 14 जुलाई के लिए राज्य के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 13 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने का अनुमान है. 14 को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट रहेगा.
15 से 17 जुलाई तक झारखंड में मौसम मुख्यतः सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है. 15 जुलाई को लगभग सभी जिलों में, जबकि 16 से 18 जुलाई तक झारखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है.

रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MBBS नामांकन को लेकर रिम्स में बढ़ी सीटें, 180 की जगह अब 250 सीटों पर दाखिला
FSL भर्ती परीक्षा रद्द होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार और JPSC से जवाब तलब
झारखंड को 22 हजार करोड़ नुकसान का दावा
राँची में बिजली आपूर्ति मजबूत करने की तैयारी
छात्रों के लिए बड़ी राहत! पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की लास्ट डेट बढ़ी, 25 सितंबर तक करें अप्लाई