केपीएस कदमा का खेलकूद समारोह आयोजित
केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस), कदमा का 25वां वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात पर्वतारोही एवं पद्मश्री सम्मानित प्रेमलता अग्रवाल थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें अग्नि, जल, पृथ्वी और वायु सदन के विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकता का प्रदर्शन किया। इसके बाद मशाल प्रज्वलन और खिलाड़ियों को खेल भावना, निष्पक्षता एवं अनुशासन की शपथ दिलाई गई।
समारोह में 62 से अधिक खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, कोहली ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए आकिब नबी
नई दिल्ली में फिटनेस का उत्साह, ‘संडे ऑन साइकिल’ में जुटे 1,000 प्रतिभागी
हार के पहले स्वाद के बाद दक्षिण अफ्रीका की जोरदार वापसी पर टेम्बा बावुमा का ध्यान केंद्रित
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
एशियन खेल 2026 : परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण