कोलकाता के बाजारों में महंगाई नियंत्रण के लिए टास्क फोर्स की रेड
सब्जियों के बढ़ते दामों और विक्रेताओं की मनमानी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सख्त चेतावनी के बाद टास्क फोर्स ने शुक्रवार सुबह कोलकाता के कई बाजारों में छापा मारा। सॉल्ट लेक और अन्य प्रमुख बाजारों में टास्क फोर्स के अधिकारियों ने सब्जी दुकानों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बाजारों में हुई इस कार्रवाई से आम जनता ने थोड़ी राहत की सांस ली। टास्क फोर्स के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने सब्जियों के दामों में बेवजह बढ़ोतरी की, तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को नवान्न में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने टास्क फोर्स की सक्रियता के बावजूद दलालों के बढ़ते प्रभाव पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक पैसे भी नहीं लेती। अगर मैं ऐसा नहीं करती, तो औरों को भी इसकी छूट नहीं दी जा सकती। मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ी तो मैं लोगों से मदद मांग लूंगी, लेकिन दलालों की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी।
टास्क फोर्स की इस कार्रवाई के बाद, नवान्न में शुक्रवार दोपहर मुख्य सचिव मनोज पंत के नेतृत्व में एक अहम बैठक होगी। इसमें सब्जियों की कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को बाजार में अचानक हुई इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की उम्मीद जताई है। लोग आशा कर रहे हैं कि इस कदम से सब्जियों के दामों में जल्द ही कमी आएगी और दलालों की मनमानी पर रोक लगेगी।

ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया