स्कूल से निकला छात्र 12 दिन बाद भी नहीं लौटा, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद
जिले के बसिया में स्कूल से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला 18 वर्षीय छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि छात्र ने चेचक होने की बात कहते हुए स्कूल में छुट्टी का आवेदन दिया था। इसके बाद वह घर जाने के लिए निकला, लेकिन अब तक न तो अपने घर पहुंचा और न ही स्कूल वापस लौटा।
लापता छात्र की पहचान तुरबुंगा पंचायत के किनिरकेला निवासी अलेक्सियुस सुरीन के बेटे अर्पित सुरीन के रूप में हुई है। अर्पित गुमला जिले के संत पात्रिक स्कूल में पढ़ाई करता है और स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, अर्पित ने 7 अगस्त को चेचक होने की बात कहते हुए विद्यालय में छुट्टी का आवेदन दिया और घर के लिए निकल गया था।
अर्पित के छुट्टी लेकर स्कूल से निकलने की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। जब वह न तो घर पहुंचा और न ही स्कूल वापस लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने गुमला सदर थाना में आवेदन देकर अर्पित सुरीन के लापता होने की सूचना दी और पुलिस से उसे जल्द खोजने की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र की तलाश जारी है।

21वीं मेजर ध्यानचंद जिला हॉकी चैंपियनशिप की सिमडेगा में 29 अगस्त से शुरुआत
झारखंड मौसम अपडेट कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
कोयले से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग
JPSC-JSSC Protest: सदर अस्पताल में भर्ती सभी छात्रों को आज मिलेगी छुट्टी
JPSC JSSC विवाद में सरकार और छात्रों के बीच फिर होगी बैठक
LPG सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त से पहले करा लें e-KYC; नहीं तो बढ़ सकता है खर्च