मेगा स्केल पर बन रही रणवीर सिंह की ‘प्रलय’
रणवीर सिंह अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले काफी समय से चर्चा में बनी यह जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म निर्देशक जय मेहता के निर्देशन में बन रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होगी और इसका बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया जाएगा। बड़े पैमाने पर तैयार हो रही इस परियोजना के लिए रणवीर इन दिनों शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर फिल्म की रचनात्मक प्रक्रिया में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि वह रोजाना निर्देशक और टीम के साथ पटकथा, किरदार और फिल्म की दुनिया को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म में जॉम्बी आधारित कहानी को भव्य विजुअल इफेक्ट्स और बड़े एक्शन सीक्वेंस के साथ पेश किया जाएगा। इसी वजह से रणवीर को इस किरदार के लिए विशेष प्रशिक्षण और गहन तैयारी करनी पड़ रही है।
करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘प्रलय’ को रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी एकल फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में साउथ भारतीय अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। बड़े बजट, अलग विषय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति के कारण इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, भावुक संदेश शेयर किया
जल्द पूरी होगी ‘पंचायत 5’ की शूटिंग : फैसल मलिक
ब्रांड्स की पहली पसंद नहीं बन पाईं तापसी, बताई वजह
बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ की कमाई करने वाली सूर्या और तृषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करुप्पु’ बारह जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज़
अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म पर संकट के संकेत
फिल्म संस्था ने ‘डॉन 3’ से हटने को लेकर रणवीर सिंह पर लगा ‘प्रतिबंध’ हटाया