Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग
रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में BBA-LLB में एडमिशन के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया मंगलवार, 15 सितंबर से शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी 21 सितंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। काउंसेलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर ILS पहुंचना होगा। यहां उनके मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। एडमिशन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।
BBA-LLB की प्रवेश परीक्षा के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सामान्य और EWS कैटेगरी में कुल 30 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसके अलावा BC-1 में पांच, BC-2 में तीन, ST में 11 और SC कैटेगरी में तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन के दौरान अपने मूल प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे। ILS में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को 21 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद निर्धारित एडमिशन अवधि खत्म हो जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि BC-1 कैटेगरी की दो अभ्यर्थियों इफरा फातिमा और दानिया शफीक को ST कोटा के तहत चयनित किया गया है। विवि ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से तय तारीख और समय का पालन करने की अपील की है।

रांची विश्वविद्यालय में हिंदी में पीएचडी की सबसे ज्यादा मांग, इसके बाद इतिहास, इंग्लिश और इकोनॉमिक्स में भी सीटों से अधिक आवेदन
झारखंड बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होगा
झारखंड में खनिज वाहनों के लिए लागू होगा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास
SIR में घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान तीन लोग अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाए
फर्जी दस्तावेजों के सहारे 19 विदेशियों ने हासिल किया भारतीय पासपोर्ट, जमशेदपुर से 9 मामले सामने आए
झारखंड में 4 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड सस्पेंड किए गए