झारखंड में बड़ा बदलाव, 70 लाख से घटकर 14 लाख रह गए अनमैप्ड मतदाता
झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या घटकर करीब 14 लाख रह गई है।
उन्होंने बताया कि 23 मई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 70,62,319 अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 29 जुलाई तक यह संख्या घटकर 47,42,505 रह गई थी।
इन्यूमरेशन चरण के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से व्यापक मैपिंग अभियान चलाया गया। इस प्रक्रिया के बाद अब केवल 14,02,262 मतदाता ही अनमैप्ड श्रेणी में रह गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले SIR की मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट माना है। जिन मतदाताओं की मैपिंग पिछले SIR की सूची से सही पाई गई है और जिनके रिकॉर्ड में कोई तार्किक विसंगति नहीं है, उनके नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए
रांची: रिम्स में नया इतिहास, पहली बार 250 एमबीबीएस छात्रों ने शुरू की मेडिकल की पढ़ाई
Ranchi University: ILS में BBA-LLB एडमिशन आज से, 21 सितंबर तक होगी काउंसेलिंग
रांची विश्वविद्यालय में हिंदी में पीएचडी की सबसे ज्यादा मांग, इसके बाद इतिहास, इंग्लिश और इकोनॉमिक्स में भी सीटों से अधिक आवेदन
झारखंड बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू होगा