झरिया मास्टर प्लान को केंद्र की मंजूरी, 5,940 करोड़ रुपये होंगे खर्च
केंद्र सरकार ने झारखंड के झरिया में भूमिगत आग से निपटने और उससे प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए 5,940 करोड़ रुपए के संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी है. इस योजना का उद्देश्य आग प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करना और उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है. संशोधित मास्टर प्लान की खासियत आजीविका सृजन: संशोधित मास्टर प्लान में आग से प्रभावित क्षेत्रों से पुनर्वासित किए जा रहे परिवारों के लिए आजीविका सृजन पर जोर दिया गया है. कौशल विकास कार्यक्रम: इसके तहत कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे और पुनर्वास वाले परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए आय-सृजन के अवसर भी पैदा किए जाएंगे. पुनर्वास और विकास: इस योजना के तहत आग प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और विकास के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे

फंदे से झूलता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस
ED ने झारखंड राज्य सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में 7 जगहों पर छापेमारी की
झारखंड में चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, सभी जिलों में वज्रपात का अलर्ट
अब झारखंड में नहीं भटकेगा एक भी मरीज! स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था से 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड
राशन व्यवस्था के लिए ₹172.73 करोड़ जारी किए गए