भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 47 प्रतिशत बढ़ा
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मोबाइल फोन खंड के शानदार प्रदर्शन की मदद से 47 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 12.4 अरब डॉलर हो गया। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 8.43 अरब डॉलर रहा था। जून तिमाही में मोबाइल फोन निर्यात में सबसे तेज बढ़त दर्ज की गई।
मोबाइल फोन का निर्यात 55 प्रतिशत बढ़कर करीब 7.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4.9 अरब डॉलर था। वहीं, गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणी के निर्यात में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह साल भर पहले के 3.53 अरब डॉलर से बढ़कर 4.8 अरब डॉलर हो गया। गैर-मोबाइल श्रेणी के प्रमुख उत्पादों में सौर मॉड्यूल, नेटवर्किंग उपकरण, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे शामिल हैं।

अल्ट्रावायलेट ने रांची में अपना पहला ‘यूवी स्पेस स्टेशन’ खोलकर रिटेल विस्तार में तेजी लाई
कैनरा रोबेको ने म्यूचुअल फंड निवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बोकारो में पहुंचाई ‘निवेश बस यात्रा’
कैनरा रोबेको ने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए झारखंड में ‘निवेश बस यात्रा’ शुरू की
भविष्य की कंपनियों का निर्माण कैसे होगा, एक्सएलआरआई में मंथन
नवरात्रि में कार रजिस्ट्रेशन 22% गिरा, मजबूत डिलीवरी के बावजूद बिक्री के आंकड़ों में कमी
जियो के आईपीओ से विदेशी निवेश बढ़ने और RBI के समर्थन से मजबूत हुआ रुपया, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों से चिंता बरकरार