गुजरात में 4 साल के बच्चे में HMPV वायरस संक्रमण की पुष्टि
अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती चार साल के बच्चे में मानव मेटान्यूमोवायरस संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद अहमदाबाद में पिछले दस दिनों में एचएमपीवी संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हो गई है। राज्य में अब तक छह मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को चार साल के एक बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर के कृष्णानगर निवासी बच्चे को खांसी, जुकाम और बुखार के चलते 13 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन अस्पताल द्वारा किए गए परीक्षण में बालक में एचएमपीवी संक्रमण पाया गया था। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में अब तक पाए गए पांच एचएमपीवी मामलों में से तीन अहमदाबाद से, एक राजस्थान से और एक गुजरात के कच्छ जिले से है। अहमदाबाद में पहला एचएमपीवी मामला 6 जनवरी को सामने आया था, जब चीन में प्रकोप के बाद इस बीमारी ने ध्यान आकर्षित किया था।

मुफ्त टीकाकरण और एकल खुराक के नियम से स्वदेशी एचपीवी वैक्सीन की मांग में आई कमी
विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में बुजुर्गों की अनदेखी; लंबी उम्र को अधिकार बनाने की जरूरत
भारत में मुख कैंसर का बढ़ता खतरा: शराब, तंबाकू और खराब दांतों का घातक प्रभाव
गले की ‘गुप्त’ ग्रंथि बदल सकती है इलाज का तरीका
बुखार को दबाना नहीं, समझना ज़रूरी है
वैज्ञानिक रिसर्च ने तोड़ा भ्रम—महिलाएं ‘कमजोर’ नहीं, सहनशील हैं