चौबे स्टेशन के पास ट्रैक पर 29 हाथियों का झुंड, ट्रेनों की रफ्तार 2 घंटे तक रही धीमी
चलकुशा प्रखंड में रविवार सुबह चौबे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के करीब 29 हाथियों का झुंड पहुंचने से रेल प्रशासन अलर्ट हो गया। करीब दो घंटे तक हाथियों की मौजूदगी के चलते इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन सतर्कता के साथ किया गया और कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग छह बजे हाथियों का झुंड ट्रैक के आसपास देखा गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की गति कम करने का निर्णय लिया।
इस दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन समेत पांच से छह मालगाड़ियों को बेहद धीमी रफ्तार से ट्रैक पार कराया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। करीब दो घंटे बाद वन विभाग और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त कोशिशों से हाथियों के झुंड को ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया। इसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन फिर से सामान्य हो गया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर की खास परंपरा ‘कच्चा जल पूजा’, जानें क्यों सालों तक खराब नहीं होता चरणामृत
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
झारखंड में बदलेगा मौसम ,अगले 5 दिनों तक तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में फसल बीमा लागू; ₹1 के प्रीमियम पर सुरक्षा कवर उपलब्ध
झारखंड में रांची समेत कई जिलों में कल बारिश के आसार