हेमंत सोरेन सरकार का रांची में ट्रैफिक राहत मिशन, जाम से निजात
झारखंड की राजधानी रांची को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। जाम मुक्त के लिए एक बड़े मास्टर प्लान को हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी है। हेमंत सोरेन ने राज्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। सीएम के इस प्लान से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि राज्य के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली से मोराबादी होते हुए साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क निर्माण और साथ ही रिंग रोड तक फोरलेन विस्तार की भी योजना को हरी झंडी मिल गई है। यह फ्लाईओवर 1.75 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी चौड़ाई 10 मीटर होगी। फ्लाईओवर के नीचे की सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी और इसके दोनों ओर ड्रेनेज और यूटिलिटी डक्ट बनाए जाएंगे। मोराबादी और साइंस सिटी जैसे इलाके में अधिकतर छात्र-छात्राएं और आम नागरिक आते-जाते हैं, वहां अकसर जाम की झाम बनी रहती है। करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर बनने से यह क्षेत्र सीधे फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं के तहत रांची की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। जिससे न सिर्फ जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रा समय में भी कमी आएगी. खासकर पीक ऑवर यानी व्यस्त समय में घंटों फंसे रहने की परेशानी से आम लोगों को राहत मिलेगी। शहर की सीमा पर बने रिंग रोड को फोरलेन में विस्तारित करने से बाहर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे आंतरिक सड़कों का भार कम होगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक की मौजूदा सड़कें अक्सर व्यस्त रहती हैं। फोरलेन सड़क बनने के बाद से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा और सुरक्षित रास्ता मिलेगा। इससे शहर के दोनों प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू