11 जून के बाद से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है. सोमवार की दोपहर राजधानी रांची में बारिश हुई. जिसे मौसम भी कूल-कूल हो गया. मौसम विभाग ने 11 जून के बाद से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है.इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 10 से 13 जून तक बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश की संभावना जताई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मॉनसून की बारिश झारखंड में हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू