बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने दी रणवीर सिंह को धमकी
फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में एक के बाद एक बड़े खुलासे करने के बाद अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में बड़ी जानकारी हासिल की है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी। क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है। पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है। पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया। अभिनेता को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है। लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है।

फिल्म ‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार
फिल्म “भूत बंगला” 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ
फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” ने भारत में ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने बताए ब्यूटी के सीक्रेट
आमिर खान ने याद किया मुश्किल दौर, शराब की लत पर किया खुलासा
शाहरुख खान बनेंगे रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हिस्सा