झारखंड की लड़कियों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये
बिहार एवं अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी. इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है और इसकी घोषणा झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कही. वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हाल के दिनों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक हुई थी, इसी बैठक में झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपए देने के लिए प्रस्ताव दिया गया और सहायता मांगी गई है.
वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपए देगी. झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि दिशोम गुरु को पद्म विभूषण दिया गया है, राज्य सरकार इसका स्वागत करती है. दिशोम गुरु को भारत रत्न दिया जाए, इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर झारखंड की विधानसभा केंद्र सरकार को भेज चुकी है. गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू के इलाके में धान की खरीदारी चिंताजनक है. जिला प्रशासन पड़ोस के राज्यों एवं मील से बात कर धान की खरीदारी के गति को बढ़ाए.

झारखंड उच्च न्यायालय ने सामाजिक बहिष्कार के बीच पहाड़िया जनजाति को सुरक्षा देने का आदेश दिया
झारखंड में मानव तस्करी का गहराता संकट: हजारों बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में सत्रह करोड़ की संपत्ति रखने वाला टाइपिस्ट सतर्कता विभाग (विजीलैंस) की जांच के घेरे में
झारखंड का सालाना बजट एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा होगा: सीएम हेमंत सोरेन
एनएमडीसी का कोयला खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक पदार्पण: झारखंड के टोकीसुद नॉर्थ प्रोजेक्ट में परिचालन शुरू
झारखंड निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू