एलबीएसएम कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 230 लोगों की हुई आंखों की जांच
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, जमशेदपुर में मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं कर्मचारियों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय पर नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करना था।
शिविर में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित कुल 230 लोगों की आंखों की जांच की गई। आधुनिक कंप्यूटर आधारित तकनीक के माध्यम से नेत्रों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सुझाव दिए गए।
जांच के दौरान कुछ लोगों में नेत्र संबंधी विशेष समस्याएं पाई गईं। उन्हें आगे विस्तृत जांच कराने तथा आवश्यकता के अनुसार चश्मा लगवाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट की ओर से डॉ. ज्योति सिंह ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट से आए चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े ऐसे शिविर अत्यंत उपयोगी हैं तथा कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के जनोपयोगी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।
कार्यक्रम का मंच संचालन एवं समन्वय डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया। शिविर में डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव डॉ. अजेय वर्मा, डॉ. मौसमी पाल, प्रो विनोद कुमार, प्रो संतोष राम, प्रो रितु, डॉ सुधीर कुमार, डॉ प्रशांत, डॉ संतोष, प्रो सलोनी सौरभ वर्मा, पुनीता मिश्रा,विनय कुमार, ज्योति सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वेलबा घाट नदी पर बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूटी
केएसएमएस में भौतिकी और ड्रोन तकनीक पर कार्यशाला
केरल समाजम में धूमधाम से मना ओणम, पुक्कलम व पुलिकली ने बांधा समां
मुजफ्फरपुर में पार्सल वैन में लगी आग:ग्राहकों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-जीआरपी की बड़ी सफलता, महिला से चोरी हुई सोने की चेन बरामद
बिहार में घूसखोर अधिकारी का गजब शौक! रिश्वत में मांगी 37000 की वॉशिंग मशीन, विजिलेंस ने नौकर के साथ दबोचा