सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं बीजेपी नेता ने दीर्घायु जीवन की कामना की वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. आगे लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आयेंगे
युवा केवल रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें: नितिन नवीन
भारत ने UN के नए वर्ल्ड मैप का समर्थन किया
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमाार सोनू का निधन
भारत-चीन सीमा वार्ता का 25वां दौर ,बैठक बीजिंग में होगी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दावा-आपत्ति को लेकर निर्धारित सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण