अमेज़न फैशन की नई पहल अक्षय तृतीया पर खरीदारी को आसान बनाएगा एआई शॉपिंग असिस्टेंट रुफस
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अमेज़न फैशन ने ग्राहकों के लिए एआई आधारित ज्वेलरी चयन के आधुनिक विकल्प पेश किए हैं। इस वर्ष कंपनी गोल्ड कॉइन्स जैसे पारंपरिक निवेश से लेकर रोजाना पहनने वाली फाइन ज्वेलरी तक का व्यापक संग्रह उपलब्ध करा रही है। इसके लिए अमेज़न ने तनिष्क (मिया), जॉयलुक्कास, पीसी चंद्रा ज्वेलर्स और गिवा जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। तकनीक और परंपरा के इस संगम का उद्देश्य ग्राहकों को पारंपरिक गहनों के साथ-साथ आधुनिक फैशन ट्रेंड्स से जोड़ना है, जिससे उनके लिए सही उत्पाद ढूंढना और खरीदना और भी आसान हो गया है।
खरीदारी के अनुभव को व्यक्तिगत बनाने के लिए अमेज़न का एआई शॉपिंग असिस्टेंट ‘रुफस’ ग्राहकों को सरल बातचीत के जरिए सुझाव देता है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार, जैसे ‘१५०००-१७००० रुपये की रेंज में डायमंड पेंडेंट्स’, सीधे सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, रुफस ३० से ९० दिनों का ‘प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर’ भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक कीमतों के उतार-चढ़ाव को देखकर बेहतर निर्णय ले सकते हैं। एआई-पावर्ड डिस्कवरी टूल्स की मदद से अब ग्राहक कुछ ही सेकंड में अपनी पसंद का कार्ट तैयार कर सकते हैं, जिससे इस त्यौहार पर ज्वेलरी की ऑनलाइन खरीदारी अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी हो गई है।

ब्रिक्स बाज़ारों में भारत का निर्यात 34% बढ़कर 19.9 अरब डॉलर हुआ
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों का बोनस समझौता, कल खाते में आएगी राशि
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं बढ़े पेट्रोल के दाम तो कहीं सस्ता हुआ डीजल
टाटा स्टील कलर्स दुर्घटना में घायल मजदूर को नहीं मिला सहयोग, न्याय के लिए एटक लीगल सेल पहुंचा
टीवीएस जुपिटर को मिले डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर्स और नई टेक्नोलॉजी के फीचर्स
स्मिथ एंड जोन्स ने रसिका दुगल की विशेषता वाला नया पास्ता मसाला अभियान शुरू किया