चैंबर ने मुख्यमंत्री को सौंपे चार ज्ञापन, औद्योगिक समस्याओं के समाधान की मांग
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चार महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे। झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की मौजूदगी में चैंबर ने जमशेदपुर और कोल्हान के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। चैंबर ने टाटा कमांड एरिया में नए प्रतिष्ठानों को बिजली-पानी कनेक्शन देने, पुराने प्रतिष्ठानों का बिजली लोड बढ़ाने तथा टाटा लीज, अनाबाद बिहार और खासमहल की जमीनों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का मुद्दा उठाया।
इसके अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में सड़क, ड्रेनेज, बिजली, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। जमशेदपुर में MSME सुविधा केंद्र, ट्रांसपोर्ट नगर और करीब 2,000 एकड़ में नया औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी दिया। चैंबर ने टेटला में प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थिति स्पष्ट करने तथा टाटानगर और आदित्यपुर में माल ढुलाई, गुड्स साइडिंग, कंटेनर हैंडलिंग और वेयरहाउसिंग सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया। वहीं, 2017 से पहले जारी सरकारी कार्यादेशों पर GST के अतिरिक्त भार की प्रतिपूर्ति के लिए संबंधित SOP में संशोधन और लंबित दावों के निष्पादन की मांग की।
मानव केडिया ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक निवेश, रोजगार और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में पुनीत काउंटिया, राजीव अग्रवाल, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल, हर्ष बांकरेवाल, अंशुल रिंगसिया और बिनोद शर्मा शामिल थे।

भाजपा 1 से 25 दिसंबर तक चलाएगी राष्ट्रव्यापी ‘सेवा दूत अभियान’, घर-घर पहुंचाएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लाई सरकार
नितिन गडकरी ने ₹1 लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं और ₹14,000 करोड़ की कोलकाता रिंग रोड की घोषणा की
शिवराज सिंह ने भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू एच5एन1 वैक्सीन देश को किया समर्पित
ओबीसी के लिए जाति जनगणना में अलग कॉलम बनाने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो को सौंपा ज्ञापन
सीएसआईआर-एनएमएल में जनजातीय गौरव दिवस मनाया, पद्मश्री जमुना टुडू ने दिया वन संरक्षण का संदेश