ड्यूटी से गायब रहने पर चार सरकारी डॉक्टर बर्खास्त
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी संभालने वाले चार चिकित्सकों की लापरवाही पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने वाले इन चिकित्सकों को अब सरकारी सेवा में वापस लौटने का मौका नहीं मिलेगा. बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद ने चारों की बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी. सदर अस्पताल के दो विशेषज्ञ व पीएचसी के दो डॉक्टर शामिल
इस कार्रवाई की जद में भागलपुर सदर अस्पताल के दो विशेषज्ञ चिकित्सक भी आये हैं. इनमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार निराला और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपीनाथ भगत शामिल हैं. इसके अलावा प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात दो अन्य चिकित्सकों की सेवा भी समाप्त कर दी गयी है l नोटिस के बाद भी नहीं रखा पक्ष, बीपीएससी की सहमति से हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की जांच में चारों चिकित्सकों की अनधिकृत अनुपस्थिति की पुष्टि हुई थी. विभाग की ओर से इन सभी से जवाब मांगते हुए नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने अपना पक्ष नहीं रखा.
इसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहमति लेकर चारों की बर्खास्तगी का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा गया था. राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के साथ ही चारों चिकित्सकों की सरकारी सेवा समाप्त करने का रास्ता साफ हो गया है.

बिहार से होकर जाने वाली तीन अहम ट्रेनें रद्द, मार्च 2027 तक स्थगित रहेंगी सेवाएं
MDM रिश्वतकांड के बाद भागलपुर में बड़ी जांच, डायरेक्टर ने शाम तक खंगालीं फाइलें
रक्सौल के लाल का कमाल, 17800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा; भावुक हुईं मां
सहायक स्टेशन मास्टर व सुरक्षा बलों की मुस्तैदी लाई रंग, गोरखपुर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस की गर्भवती यात्री की बची जान
मुजफ्फरपुर में आटा चक्की मालिक का बिजली चोरी का अनूठा तरीका, 5 लाख का जुर्माना और केस दर्ज
अररिया के बस स्टैंड-चांदनी चौक रोड पर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, गैस कटर से शटर काट अंदर घुसे चोर; CCTV खंगाल रही पुलिस