आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल, 150 कर्मचारी शामिल
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बिष्टुपुर स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा के बाहर जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुजय राय, हीरा अरकने और मंतोष कुमार ने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।
संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक की 67 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेचने के फैसले का विरोध किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक अब प्रतिवर्ष करीब 7 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रहा है, ऐसे में निजीकरण का निर्णय जनहित और सार्वजनिक क्षेत्र के खिलाफ है।

चक्रवाती मौसम और बाढ़ का रेलवे परिचालन पर असर, 11 जोड़ी ट्रेनों को किया गया रद्द
सीएसआईआर-एनएमएल में स्वच्छता अभियान का समापन
‘Breaking Bad’ फेम अभिनेता आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन, सेरेब्रल पाल्सी से थी जंग
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन
नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब