‘प्रहार’ के पहले गाने में दिखा जज्बा, राजकुमार राव ने जीता दिल
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की आगामी फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अब इसका पहला गाना ‘मेरे रहते’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में जोशीला संगीत और भावनात्मक बोल सुनने को मिलते हैं।
इसका फिल्मांकन राजकुमार राव और वामिका गब्बी पर किया गया है। गाने के साथ फिल्म की कहानी से जुड़े कुछ गंभीर और खौफनाक दृश्य भी दिखाई देते हैं, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई की झलक देते हैं।
‘मेरे रहते’ को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है। गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस गाने में संगीत और भावनाओं के बीच संतुलन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी में रिश्तों के साथ उस कानूनी संघर्ष को भी प्रमुखता दी गई है, जो 26/11 हमले के बाद देश के सामने आया था।
अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी ‘प्रहार’ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई बायोग्राफिकल ड्रामा है। फिल्म में राजकुमार राव चर्चित भारतीय वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी की थी, जिसमें अजमल कसाब को दोषी ठहराया गया और उसे मौत की सजा सुनाई गई। ‘प्रहार’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘मेरे लिए स्क्रिप्ट सबसे पहले आती है’ : आयुष्मान खुराना
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की पकड़ बरकरार
सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
इम्तियाज अली के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटी इदा ने की सगाई
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला पोस्टर जारी