प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग व अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनने के लिए किया प्रेरित
सीएसआईंआर-नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी (CSIR-NML), जमशेदपुर ने ‘विज्ञान ज्योति’ पहल के तहत पूर्वी सिंहभूम (बहरागोड़ा) और पश्चिमी सिंहभूम (बिष्टुपुर) के जवाहर नवोदय विद्यालयों की 11वीं कक्षा की छात्राओं के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और युवा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस कार्यक्रम में कुल 93 छात्राओं और 6 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत MTE डिवीजन के प्रमुख और सबसे वरिष्ठ वैज्ञानिक ‘जी’ डॉ. एस. शिवप्रसाद के उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, जिज्ञासु बने रहने और लगातार नए विचारों को खोजने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कक्षा की पढ़ाई और वास्तविक दुनिया में वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को पाटने के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कुष्ठ रोग अभिशाप नहीं, एमडीटी दवा से होता है इलाज : संजय सरदार
मौसम में बदलाव: दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड शुरू, राजस्थान और यूपी में तापमान गिरा, 15 राज्यों में बारिश की चेतावनी
एफटीएस ने किया सेल का आयोजन, मात्र 20 रुपये में उपलब्ध वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में दिखा उत्साह
डीसी कार्यालय पहुंचे पुड़ीहासा के ग्रामीण, अभियंता और संवेदक के लोगो पर पैसे लेकर रास्ता छोड़ने व धमकी देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में नशा मुक्ति और मौखिक स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता