बारीडीह हाई स्कूल में 125 छात्रों व शिक्षकों की हुई नेत्र जांच
छात्रों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बारीडीह हाई स्कूल में मंगलवार को ASG Eye Hospital के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करने के साथ उन्हें आंखों की स्वच्छता और उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में कक्षा एक से सातवीं तक के छात्रों शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत करीब 125 लोगों की नेत्र जांच की गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से आंखों की जांच कराने, आंखों की स्वच्छता बनाए रखने तथा दृष्टि संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संगीता हालदार ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पढ़ाई के लिए आंखों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस स्वास्थ्यपरक पहल के लिए ASG Eye Hospital की टीम के प्रति आभार जताया।

टीबीईएम असेसमेंट टीम ने किया टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा
जमशेदपुर में जुटेंगे देशभर के प्लास्टिक सर्जन
दक्षिण पूर्व रेलवे में 4500 करोड़ से पुलों का होगा पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर ब्रह्मर्षि महिलाओं ने बांटी खुशियां
प्रोजेक्ट सहेली के तहत श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने चलाया स्वास्थ्य स्वच्छता जागरूकता अभियान
नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा