साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव
साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर के दादी मंदिर में गुरुवार को दादी सखी मंडल की ओर से राणी सती दादी का सावन सिंधारा उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद राणी सती दादी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाकर महिलाओं ने दादी को झूला झुलाया। सावन के पारंपरिक गीतों और भजनों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
महिलाओं ने “ओ म्हारी भवानी झूलो भगत झुलावा थाने आज”, “खूब सज्यो दरबार मैया थाने आनो पड़सी”, “तेरा किसने किया श्रृंगार बड़ा प्यारा लागे” और “मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगानो पड़सी” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर महिलाएं झूमती-गाती नजर आईं।
उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं देते हुए सिंधारा उत्सव की खुशियां साझा कीं। सावन की फुहार और हरियाली के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दादी सखी मंडल की महिलाओं एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान महालक्ष्मी मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

पटना GPO घोटाले में नया खुलासा! खाते अनफ्रीज कर लाखों की निकासी, तीन कर्मचारी निलंबित
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से 8 लोगों की मौत
पटना में तेजस्वी यादव का विशाल मार्च, हाथों में तिरंगा और सरकार विरोधी पोस्टर लेकर निकले प्रदर्शनकारी
लोयला स्कूल बिष्टुपुर में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
पटना के गोपालपुर में केमिकल गोदाम में भीषण आग, पेंट और कच्चा माल जलकर राख
ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति का