ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक व सामाजिक कल्याण समिति का
छोटा गोविंदपुर स्थित ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के मिथिला भवन परिसर में आयोजित भव्य पार्थिव महादेव पूजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक 5 लाख 5 हजार 900 पार्थिव शिवलिंगों का विधिवत पूजन-अभिषेक किया गया।
सुबह से ही मिथिला भवन परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान शिव के जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का पूजन कर सुख, शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की।
आयोजन के दौरान भगवान शिव को समर्पित भजनों की प्रस्तुति के साथ सामूहिक रूप से शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया गया। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। संध्या समय आयोजित भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोजन और बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया। विशाल स्तर पर आयोजित इस पार्थिव शिव पूजन को सामूहिक आस्था, सहयोग और समर्पण का प्रतीक बताया गया। समिति ने आयोजन की सफलता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सदस्यों, सहयोगियों और शुभेच्छुओं के प्रति आभार जताया।
समापन के अवसर पर पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और भव्य शिवपूजन का विधिवत समापन हुआ।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सतत पर्यटन’ विषय पर कार्यशाला का भव्य आयोजन
नेपाल के इस्कॉन गुरुकुल में शर्मनाक कांड: 8 साल की बच्ची से यौन शोषण के बाद 8 कर्मचारी बर्खास्त, सीबीआई की मदद तलब
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर लगी रोक 24 अक्टूबर तक बढ़ाई
“खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार
रेत और दलदल में तबाही के निशान… अपनों की तलाश के बीच जिंदगी दोबारा बसाने की जंग